स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

काशीपुर। स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। दोनों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। उपनिरीक्षक ललित बिष्ट प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी कां. देवेंद्र बिष्ट, नीरज बिष्ट व त्रिलोक सिंह के साथ नए ढेला पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन व अवैध मादक पदार्थ की चेकिंग कर रहे थे कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के वहां से गुजरने पर रोककर तलाशी ली गई तो दोनों के पास 20.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त शोएब पुत्र तसलीम निवासी पोस्टमार्टम हाउस के पास, काशीपुर तथा मो. नईम पुत्र कलुवा निवासी दौलपुरी, थाना भगतपुर , जिला मुरादाबाद बताये गये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement