चंद्रावती कन्या महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया

चंद्रावती कन्या महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया

 

 

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के कैरियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेन्ट सेल की ओर आयोजित ड्राइव में एनआईआईटी के प्रतिनिधियों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए पात्रता मापदंड के आधार पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया, जिसमें बीए एवं बीकाॅम तृतीय वर्ष की 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस चयन प्रक्रिया में दिव्याशी सिंह, चेतना मिश्रा, निशु अरोरा, योगिता चौहान, वंशिका रावत, सबीहा गुफरान, सृष्टि पोखरियाल, जया शर्मा, मनमीत कौर, नेहा राठौर, मिताली शर्मा चयनित हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. कीर्ति पन्त व प्रबन्ध समिति द्वारा छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डा. रमा अरोरा, डा. दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डा. ज्योति रावत, डा. अंजलि गोस्वामी, डा. रंजना, डा. ज्योति गोयल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement