नगर में रोड के दोनो तरफ टाइल्स रोड निर्माण के संबंध में अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी की क्षेत्र सीमा में रोड की दोनों साइड टाइल्स रोड को लेकर ग्रामीणों ने एडवोकेट मोहम्मद रफी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी ना होने के कारण वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद साहिल द्वारा ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि नगर में रोड की दोनों साइड गहरे गहरे गड्ढे व धूल के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और व्यापारियों को भी धूल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एडवोकेट मोहम्मद रफी, नजाकत हुसैन, सरताज आलम, नदीम शेख, राजपाल सैनी, सभासद धर्मेंद्र सैनी, इस्लाम फारुकी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement