किच्छा। नगर कांग्रेस कार्यालय नगर में आज नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदेश की 82वी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा हृदेश को उनके विकास कार्यों के दलिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा तथा उन्हें उत्तराखंड की आयरन लेडी कहा जाता था। उन्होंने अपने समय में कई पदों पर रहते हुए विकास के नए आयामों को स्थापित करने का काम किया था।
विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड ने कहा कि उनके समाज के हित में किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाले समय में युगों युगों तक उन्हें याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अपनी नीतियों-रीतियो द्वारा कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। युवा कांग्रेस नेता बंटी पपनेजा व दुर्गेश गुप्ता ने इंदिरा हर्देश को पुष्प अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर पार्टी की सेवा करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी गुड्डू, ओमप्रकाश दुआ, मोहम्मद आरिफ, अशोक मित्रा, इशाक अहमद अंसारी, परमजीत सिंह पम्मी, नितिन शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, बंटी पपनेजा, संदीप चुघ, विनोद मौर्या, डिम्पल सिंह, अर्जुन कोली, बाबू कोली, आदि लोग उपस्थित थे।
किच्छा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा ह्दयेश को श्रद्धांजलि





