उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ दिवार्षिक महाधिवेशन !

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ दिवार्षिक महाधिवेशन !

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के दिवार्षिक महाधिवेशन 2025 में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । वहीं मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारीयो और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी , मेहनत और समर्पण के साथ काम करिए क्योंकि आज हमारा राज्य हर छेत्र में एक मॉडल बन रहा है। भारत के अंदर रहने वाले प्रवासी भी गौरवान्वित हो रहे है कि प्रदेश प्रगति कर रहा है। इसीलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । सीएम ने कहा कि आज बेरोजगारी दर में कमी आई है , स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है , रोपवे पर काम शुरू हो गया है , ऋषिकेश करणप्रयाग रेलवे का काम चल रहा है , पहाड़ों की तरफ रेल लेजाने का सपना साकार हो रहा है ऑल वेदर रोड बन गई है वहीं हमारी सरकार राज्य को देश का अग्रिणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । वहीं मुख्य सचिव आनन्द बर्धन ने भी इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement