विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर प्रशासन ने सवांरा शहर, पंतनगर एयरपोर्ट पर रंगोली व ऐपण की बनाई आकृतियां; देखिये झलकियां

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन की ओर से सम्मेलन को लेकर हर कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। जिसको लेकर विदेशी मेहमानों के आंगतुक स्थल पंतनगर एयरपोर्ट को भी भव्य तरीके से सजा दिया गया है। एयरपोर्ट पर रंगोली व ऐपण की आकृतियां बनाकर उत्तराखण्ड की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही सभी 20 देशों के झण्डे भी एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं। बता दें विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर उत्तराखण्ड काफी उत्साहित है और स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठा है।

प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से उत्तराखण्ड के कुमांऊ को जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत का मौका मिला है, जिसको लेकर कुमाऊं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मार्ग में हर जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जिससे मेहमानों की किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य, उत्तराखण्ड संस्कृति के अनुरुप स्वागत एवं जिसके बाद भोजन हेतु शहर के रेडिशन होटल में उत्तराखण्ड व्यंजन समेत कई प्रकार के व्यंजनों आदि का प्रबंध किया गया है। जिसका विदेशी मेहमान लुफ्त उठायेंगे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement