पूर्व चैयरमेन कांता प्रसाद ने रस्तोगी परिवार में हुई हत्या को लेकर व्यक्त की शोक संवेदना

नानकमत्ता। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदेश रस्तोगी के भाई अजय रस्तोगी उर्फ अंकित समेत चार लोगों की हत्या पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और सितारगंज पूर्व चेयरमैन कांता प्रसाद सागर ने उनके घर जाकर संवेदना व्यक्त की है, आदेश रस्तोगी के निवास पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पूर्व चेयरमैन कांता प्रसाद सागर उनके परिवार से मुलाकात की, परिवार को सांत्वना देते हुए श्री सागर ने कहा कि आपके परिवार के साथ जो घटना हो गई है उसकी भरपाई कांग्रेस परिवार नहीं कर पाएगा , कांग्रेस परिवार आपके साथ में और जो भी दोषी हैं आरोपी फरार उनको गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेसी प्रयास करेंगे , उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस का पूरा परिवार आपके साथ है, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जल्द आपके आवास पर आएंगे, और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर चौथे आरोपी को पकड़ने वार्ता करेंगे, अगर चौथे आरोपी को पकड़ने में कोई प्रयास नहीं किया तो कांग्रेसी उच्च स्तर के अधिकारी से मिलेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार उनके साथ में है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement