रुद्रपुर के रेडिशन होटल में हिंदू पंरपरा के साथ हुआ विदेशी मेहमानों का स्वागत

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने आये विदेशी मेहमानों का देवभूमि उत्तराखण्ड में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विदेशी मेहमान करीब 2ः10 बजे देवभूमि उत्तराखण्ड के पंतनगर एयरपोर्ट में पहुंचे। जहां उनका छोलिया नृत्य व पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी विदेशी आगंतुक रुद्रपुर के रेडिशन होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखण्ड के व्यंजन व अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा। इससे पूर्व रेडिशन ब्लू होटल के प्रबंधन ने विदेशी मेहमानों का हिंदू पंरपरा के तहत तिलक लगाकर स्वागत किया। विदेशी मेहमानों को उत्तराखण्ड का शिखर ‘मटन’, भट्ट की चुणकानी, बुरांश का जूस व मढ़ुए की रोटी काफी पसंद आई। जिसके चलते कई मेहमानों ने रेडिशल ब्लू के सैफ व स्टाफ की तारीफ की व उनका संपर्क सूत्र भी लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement