उत्तराखण्ड वन दरोगा भर्ती: गड़बड़ी में एक और आया पकड़ में, अब तक हो चुके हैं पांच गिरफ्तार

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। ऑनलाइन वन भर्ती गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।
बता दें वन दारोगा भर्ती परीक्षा 2021 यूकेएसएसएससी ने करवाई थी। इसमें कुछ आरोपितों ने मिलकर हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को हायर कर दिया। पेपर के दौरान इस इंस्टीट्यूट में गड़बड़ी सामने आई थी।
इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
वन दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे, अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है। जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी ने वन दारोगा के 316 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 16 से 25 जुलाई 2021 तक करवाई थी। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में सात हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
वन दारोगा की परीक्षा में सात अभ्यर्थियों के लागइन चेक करने पर संदेह हुआ था। ऐसे में एसटीएफ को पत्र लिखकर जांच की सिफारिश की गई थी। परीक्षा में शामिल अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच आयोग कर रहा है।
यूकेएसएसएससी ने जब उच्च रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का लागइन चेक किया तो उसमें कुछ अभ्यर्थियों पर संदेह हुआ। इनमें सात अभ्यर्थी ऐसे पाए गए, जिन्होंने या तो पहले आधे घंटे में पेपर हल कर दिया या फिर पेपर खत्म होने से ठीक पहले एकदम से पूरा पेपर हल कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement