Homeउत्तराखंडखनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 14 ओवरलोडिंग वाहन किये सीज

खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 14 ओवरलोडिंग वाहन किये सीज

Spread the love

वसुन्धरा दीप डेस्क, बाजपुर। खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कार्यवाही के दौरान टीम ने 14 ओवरलोडिंग वाहनों को पकड़ा है। जिन्हें टीम द्वारा सीज भी किया गया है।
जानकारी देते हुए बाजपुर तहसीलदार अक्षय कुमार भटट ने बताया कि उपजिलाधिकारी बाजपुर के नेतृत्व में उपनिदेशक खनन तथा राजस्व टीम ने आज कोसी परिक्षेत्र में सुलतानपुर पटटी चौकी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया। बताया कि कोसी कांटा से निगम घाट के समीप की गयी इस औचक कार्यवाही के दौरान टीम ने अवैध खनन ओवरलोड में लिप्त 10 डम्पर तथा 4 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!