पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस की टीम ने 29.12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अल्लीखां अन्तर्गत कब्रिस्तान के पास बनी कालौनी में खाली प्लाट से 29.12 ग्राम स्मैक के साथ मोनिस पुत्र मौ. रहीस निवासी काली बस्ती को गिरफ्तार किया कर उसके खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूडी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी अशोक काण्डपाल, टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पाण्डेय, जगदीश भट्ट शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement