स्मैक के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा ऑपरेशन क्रेकडाउन के अन्तर्गत अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान मौ. शाकिर पुत्र नवी हुसैन निवासी करबला अल्ली खां को 12.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुराना ढेला पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।दौराने पूछताछ शाकिर द्वारा उक्त स्मैक को बरेली से किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाकर ऊँचे दाम में बेचना तथा कभी कभार पीने के बारे में बताया गया। शाकिर के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां.नरेश चौहान, कैलाश काला, हरीश प्रसाद, गिरीश पाटनी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement