Homeउत्तराखंडभारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया...

भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस यहां अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद गंभीरता से सुना। रतन रोड स्थित शॉपिंग मॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा व पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने सभी को भाजपा स्थापना दिवस और हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपातकाल का दंश झेलने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट एवं महेश चन्द्र अग्रवाल को सम्मानित किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुई। आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश के हर जिले व सांगठनिक जिले और प्रत्येक मंडल व बूथ पर यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर भी ऐसे अति वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनका सम्मान किया जा रहा है, जिन्होंने पार्टी को सींचा व पोषित किया है। आपातकाल में प्रताड़ता सहने वाले कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर में दो अति वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समूचे देशवासियों के साथ अमृत महोत्सव मना रही भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि भारत को 2047 तक विश्वगुरू बनाना है और इस हेतु हमें ढाई दशक तक स्वतंत्र भारत के लिए काम करना है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है। पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की जोड़ी एक दशक तक औैर चलेगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, महापौर ऊषा चौधरी, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पूजा मित्तल, मोहन बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, लवीश अरोरा, आकाश गर्ग, बृजेश सैनी, सचिन कुमार, आनंद वैश्य, डॉ. गिरीश तिवारी, सुरेश सैनी, सर्वेश शर्मा शशि, राजीव अरोरा बच्चू, अनुज शर्मा, विवेक अरोरा, तुषार अग्रवाल, रोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, बीके महेश्वरी, अविनेश यादव, राजकुमार यादव, रवि प्रजापति, अभिनव राजपूत, कपिल सैनी, अशोक मौर्य, विकास चौहान, कविता यादव, वैशाली गुप्ता, मंजू यादव, राधा चौहान, अनीता, नीतू गोस्वामी, पूनम शर्मा, रेखा सक्सेना, सुधा रानी, रीति नागर, पूजा मित्तल, कल्पना राणा, अमर सिंह रावत, हरस्वरूप सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, रवि प्रजापति, विपिन अरोरा, पार्षद अनिल चौहान, जगत बिष्ट, मनोज बाली, पंकज शर्मा, ब्रजेश सैनी, धर्मेंद्र कुमार, सचिन ठाकुर, सर्वजीत सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!