भाजपा नेता योगेश वर्मा बने सांसद अजय भट्ट के नगर निगम प्रतिनिधि, बोर्ड बैठकों में करेंगे प्रतिभाग

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। भाजपा नेता योगेश वर्मा को ऊधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने अपना नगर निगम प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिसके बाद वह अब नगर निगम की बोर्ड बैठक में हिस्सा ले सकेंगे।
सांसद अजय भट्ट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि योगेश वर्मा को मेरे प्रतिनिधि के रुप में जनपद ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत रुद्रपुर में होने वाली नगर निगमों की बैठक में प्रतिभाग के लिए नियुक्त किया गया है। बता दें भाजपा नेता योगेश वर्मा लंबे समय से संगठन में कार्य कर रहे हैं और बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया की कमान संभालकर योगेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

भाजपा नेता योगेश वर्मा बने सांसद अजय भट्ट के नगर निगम प्रतिनिधि, बोर्ड बैठकों में करेंगे प्रतिभाग

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement