पढ़िए… अज्ञात व्यक्ति की हैंड राइटिंग मिलने पर आयुक्त का पारा चढ़ा

आधे घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा दोषी को किया जाएगा सस्पेंड

रुद्रपुर। कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत के रुद्रपुर तहसील के औचक निरीक्षण के दौरान 143 की फाइलों में अज्ञात व्यक्ति की हेड राइटिंग मिलने से आयुक्त रावत का पारा चढ़ गया। उन्होंने तहसीलदार समेत कानूनगो से राईटिंग के बारे में पूछताछ की तो वो संतोषजनक जवाब नही दे पाए। जिस पर उन्होंने सरकारी फ़ाइल में अज्ञात व्यक्ति की राइटिंग मिलने पर नाराजगी जताई आयुक्त दीपक रावत ने फाइलों में अज्ञात लिखने वालों का पता बताने को कहा और आधे घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सस्पेंड करने की चेतावनी दी आयुक्त के तेवर को देखते हुए अधिकारियो में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement