कच्ची शराब की कसीदगी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कच्ची शराब की कसीदगी करते व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद किये हैं। कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद जोशी के मुताबिक, रम्पुरा में श्मशानघाट से आगे नाले पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर रबर ट्यूब में भरी रखी 59 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति मूल रूप से ग्राम बासोपुर, थाना डिलारी जिला मुरादाबाद, हाल निवासी बनवारी पेपर मिल कालौनी रम्पुरा है जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement