अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस समेत पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस समेत एक युवक को कुण्डा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी के द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण तथा कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में सूर्या पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र प्रसाद व कांस्टेबल चंदन सिंह ने कुण्डा थानांतर्गत हरियावाला चौक के समीप जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर दिनेश पाल पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम राजपुर पीपली थाना डिलारी जिला मुरादाबाद यूपी को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement