दस्तार बंदी व कौमी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया

दस्तार बंदी व कौमी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया

काशीपुर। वैशाखी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में
द खालसा समाज सेवा सोसायटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित दस्तार बंदी व कौमी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें प्रथम 5 को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, दस्तार दिए गए। बाकी सभी को गुरू आशीष के साथ मेडल प्रदान किये गए।जज की भूमिका सतपाल सिंह व मलकीत सिंह ने निभाई।
इस दौरान जत्थेदार बाबा हरि सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा, एसपी काशीपुर अभय सिंह, दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, डा. रवि सहोता, तेजेंदर सिंह, राजू छीना, मुकेश यादव, कंवलजीत सिंह संधू, जोगिंदर सिंह छीना, नारायण सिंह, अमरपाल सिंह, गुरनाम सिंह उपस्थित रहे। सोसायटी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह समेत पूरी टीम ने आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए बैसाखी की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement