उड़ान एक नई दिशा की ओर संस्था ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 लोगों ने करवाई जांच

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। उड़ान एक नई दिशा की ओर संस्था ने अपनी प्रथम वर्ष पूरे होने के अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन शहर के विधायक शिव अरोड़ा के कर कमलों द्वारा करवाया गया। इस शिविर में उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ परामर्श, ब्रेस्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर की जाँच एवं जनरल फिजिशियन द्वारा आये हुए सभी लोगो की जाँच करवाई। इसके अतिरिक्त रैंडम ब्लड सुगर, रक्तचाप और बोन मिनरल डेंसिटी की भी जाँच फ्री में करवाई गई।
उड़ान संस्था की टीम ज्योति गोयल (चेयरपर्सन), पायल अग्रवाल (अध्यक्ष) आस्था अग्रवाल (सचिव), रिचा मित्तल (कोषाध्यक्ष), प्रिया गर्ग (उपाध्यक्ष), अकांक्षा मित्तल, दीपाली शर्मा, कंचन अग्रवाल, कविता बंसल, नीतू गोयल, सरिता अग्रवाल, शोभी गर्ग, सिल्की मित्तल, सोनल बंसल, श्वेता गोयल, स्वाति गुप्ता, युक्ति गोयल ने मैक्स हॉस्पिटल की पूरी टीम डॉक्टर हिना अफ़सर (ब्रेस्ट ऑंकॉलॉजी), डॉक्टर दानिश (हड्डी रोग), डॉक्टर आयुष (फ़िज़िशन)
और (नेम्स) मैनेजमेंट टीम रजत अग्रवाल, दीपक भटनागर का धन्यवाद किया। जिनके प्रयासों से हमारे शहर के क़रीबन 150 नागरिक अपनी जाँच करवा पाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement