सीडीओ मिश्रा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदियों को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर ली बैठक

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से प्रभावी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि लक्ष्य की पूर्ति आसानी से हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तैयार की जा रही विस्तृत कार्य योजना में किसी भी प्रकार के संशोधन, परिवर्तन आदि से सम्बन्धित सुझाव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि अन्तिम डीपीआर भारत सरकार में प्रेषित की जाये।
बैठक में घरेलू सीवेज, सेप्टेज, तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, औद्योगिक अपशिष्ट, जल भण्डारण क्षमता और ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज, बाढ़ सुरक्षा, डीजीसीएस में क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधन विकास आदि पर विस्तार से जानकारियां साझा करते हुए चर्चा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.आशुतोष पन्त, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement