व्यापारियों से रंगदारी मांगने पर व्यापारी आए दहशत में पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

व्यापारियों से रंगदारी मांगने पर व्यापारी आए दहशत में पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

काशीपुर। क्षेत्रा के व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय काॅल आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर सर्राफा व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय काॅल कर रंगदारी मांगे जाने से व्यापारी दहशत में आ गए। आज व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इससे पहले व्यापारी एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिले और कार्रवाई की मांग की। बदमाशों ने जिन व्यापारियों से रंगदारी मांगी है, उनमें उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक पूर्व अध्यक्ष भी शामिल है। आज कुछ व्यापारी कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों ने दबी जुबान बताया कि उन्हें स्वयं व उनके कुछ साथियों के पास अंतरराष्ट्रीय काॅल आई, जिसमें उनसे रंगदारी मांगी गई। इधर, गत शाम व्यापारियों को पता चला कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी आईटीआई थाने में एक घटना का खुलासा करने आ रहे हैं। वे थाने पहुंचे और एसएसपी से मिले। व्यापारियों ने बताया कि उन्हें और उनके कुछ साथियों को अंतरराष्ट्रीय काॅल आई है। पुलिस के अनुसार व्यापारियों ने इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय नंबर से काॅल आने की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि फोन आतंकी अर्श डल्ला के नाम से किया गया है। पीड़ितों में शामिल एक व्यापारी को पहले भी रंगदारी को लेकर काॅल आ चुकी है। इस संबंध में कोतवाली में केस दर्ज है। एसएसपी से मिले व्यापारियों को पुलिस ने भली-भांति समझा दिया है कि यह फ्रॉड काॅल भी हो सकती है। आशंका है कि कोई जानबूझकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की काॅल कर रहा हो। बहरहाल, पुलिस व्यापारियों द्वारा दिये गए नंबरों की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement