घास मंडी में धूमधाम से होगा बाबा श्री श्याम का संकीर्तन, भव्य निशान यात्रा के बाद होगा भण्डारे का आयोजन

सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा व सुभी सरगम करेंगे बाबा का गुणगान, होगा विशाल भंडारा

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। शहर स्थित आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 36 में शनि देव मंदिर के सामने बाबा श्री श्याम का भव्य संकीर्तन व निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भव्य श्री श्याम दरबार सजाया जाएगा और भव्य निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। संकीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा रुद्रपुर से व सुभी सरगम शाहजहांपुर से बाबा के भजनों का गुणगान करेंगी।
बता दें श्री खाटू श्याम सेवा मंडल के द्वारा प्रथम बार भव्य श्री श्याम संकीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 5 मई दिन शुक्रवार बुध पुर्णिमा को आयोजक मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भव्य श्री निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो श्री चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर कालोनी भ्रमण करते हुए श्री श्याम संकीर्तन में पहुंचेगी। जिसके बाद बाद सांय 5 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे से बाबा का विशाल दरबार सजेगा। श्री श्याम को भोग लगाने के बाद बाबा का गुणगान किया जाएगा। जिसमें रुद्रपुर से रितेश मनोचा, शाहजहांपुर से सुभी सरगम बाबा का गुणगान करेंगे। आयोजक मंडल ने सभी बाबा भक्तों से भव्य दरबार मे पहुंचकर बाबा के भजनों को सुनने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement