सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने बसपा के पक्ष में वोट करने का भरोसा दिया

सितारगंज। पाल कॉलेज के प्रांगण में हुई सभा में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज व सर्व समाज के लोगों ने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में  भरोसा जताते हुए अपना समर्थन दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर अहमद ने सितारगंज के बसपा प्रत्याशी नारायण पाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। बसपा के पक्ष में रामपुर से सितारगंज पहुंची,एडवोकेट सैला खान ने कांग्रेश तथा भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों ही पार्टिया  एक ही थाली के चट्टे बट्टे बताया तथा कहा कि इन दोनों पार्टियों ने देश को सिर्फ नफरत और डर का माहौल दिया है। दोनों पार्टियों की सरकार के समय महंगाई चरम पर, कानून व्यवस्था लचर तथा गरीबों की सुध लेने वाला कोई भी नहीं होता है।उन्होंने बसपा प्रत्याशी नारायण पाल के पक्ष में वोट करने की अपील की ताकि गरीब जनता को इन दोनों पार्टियों से निजात मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement