उत्तराखंड में लव जेहाद और लैंड जेहाद बर्दाश्त नही: धामी

विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में हुआ सीएम का आभार

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लव जिहाद व लैंड जिहाद पर सख्त कदम उठाये जाने से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड धर्म, अध्यात्म व सांस्कृतिक धरती है। प्रदेश में सांस्कृतिक धर्म व अध्यात्म बना रहे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। जिसको लेकर अवैध अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर कब्जे आदि को लेकर सरकार द्वारा विशेष अभियान के रुप में देखा जा रहा है, जिसमें अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में लैंड जिहाद व लव जिहाद न होने पाये। जिसको लेकर प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड शांत प्रदेश है, जहां आपसी भाईचारे के साथ सब जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश में मोदी मंत्र पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास व सबका प्रयास के तहत कार्य हो रहा है।


कहा कि राज्य में लव जेहाद और लैंड जेहाद बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार इसके लिए सजग है, जिसके चलते उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य में धर्मांतरण कानून लागू किया गया। सीएम ने कहा जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता जल्द लागू होने जा रहा है, जिसके बाद राज्य में अलगाववादी ताकत नहीं पनप पायेगी। सीएम धामी ने द केरला स्टोरी की तारीफ करते हुए युवाओं को फिल्म देखने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा की राज्य में मुख्यमंत्री ने लव जिहाद और लैंड जेहाद को रोकने के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा धर्मांतरण कानून लागू करना बड़ी उपलब्धि है। विधायक अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री अमित नारंग, हरीश भट्ट, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, ललित बिष्ट, किरन विर्क, परवेज खान आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement