दो लाख तीस हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने युवक खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। दोस्त के परिवार में एक्सीडेंट का हवाला देकर एक व्यक्ति से दो लाख तीस हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने जोइंटी नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरूनानक कालौनी, बाजपुर रोड निवासी रणवीर सिंह पुत्र स्व. स. दयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 11 अप्रैल को उनके मोबाइल पर कनाडा से व्हाट्सएप कॉल आई कॉलर ने खुद को पीड़ित का परिचित बताया और कहा कि उसके दोस्त के परिवार में एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए उसे तीन लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने कहा कि वह पहले पीड़ित को एक लाख दो हजार रुपये ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद पीड़ित दिल्ली निवासी हरजीत सिंह के खाते में यह रकम डाल देगा। इसी तरह झांसे में लेकर 2 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिये गये। तहरीर पर पुलिस ने जोइंटी नामक शख्स के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement