किच्छा विधानसभा: भाजपा सभासद नगरकोटी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

किच्छा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 से भाजपा सभासद रंजीत सिंह नगरकोटी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेस परिवार में आने पर सभी का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन करते हुए चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के खेमे में ग्राम प्रधानों, बीबीसी सदस्यों से लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों, व्यापारियों का भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 1 से भाजपा सभासद रंजीत सिंह नगरकोटी ने अपने तमाम समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। रंजीत सिंह नगरकोटी ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के समक्ष कांग्रेसी आस्था जताते हुए कांग्रेस के संस्था ली। कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस का दामन थामने वाले सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार जताया तथा चुनाव में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,गोल्डी मुंजाल,पूर्व प्रधान चंदन पांडे, अकील एहमद,अशोक चुग,गुरदास कालरा,दीवान भंडारी, गोविन्द मेहरा आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement