किच्छा में 200 से अधिक अतिक्रमण हटाया गया, विरोध कर रहे 17 कांग्रेसी नेता हिरासत में

किच्छा। अवैध रूप से सरकारी भूमि पर काबिज लोगो के खिलाफ लगातार प्रशासन की कार्यवाही जारी है। जगह जगह प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर बरस रहा है। हालाकी कई स्थानों पर टीम को स्थानीय लोगो के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आज किच्छा तहसील क्षेत्र के किच्छा हल्द्वानी रोड़ किनारे किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान टीम को स्थानीय नेताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध कर रहे 17 कांग्रेसी नेताओ को हिरासत में लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। गौरतलब है की पूर्व में प्रशासन द्वारा दो सौ लोगो को 26 मई तक सड़क किनारे अवैध रूप से काबिज लोगो को घर दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद कुछ लोगो द्वारा दुकान और मकान खाली कर दिए थे। लेकिन कई लोगो द्वारा मकान और दुकान खाली नहीं किए गए। आज सुबह लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement