



रुद्रपुर। सिडकुल की पायलट कंपनी में इनकम टैक्स ने छापा मारा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान इनकम टैक्स और पुलिस ने कंपनी में नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। साथ ही कंपनी के दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल के सेक्टर छह में इनवर्टर की बैटरी बनाने वाली कंपनी पायलट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस दलबल के साथ इनकम टैक्स ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी अधिकारियों व कर्मचारियों हड़कंप मच गया।
टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाइट शिफ्ट कर रहे कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी के दस्तावेज के कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी।
इस दौरान किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। सुबह करीब 10 बजे जब नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों को बाहर आने दिया गया, जबकि अंदर किसी को भी जाने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की सात आठ सदस्य टीम जांच में लगी हुई है। इनकम टैक्स की टीम दिल्ली और देहरादून से पांच वाहनों में आई है।


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.