काशीपुर में आबकारी विभाग की ताबड़ तोड़ कार्यवाही,कई लीटर लाहन नष्ट किया

काशीपुर में आबकारी विभाग की ताबड़ तोड़ कार्यवाही,कई लीटर लाहन नष्ट किया

 

ताबड़तोड़ कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप

 

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर आबकारी विभाग ने काशीपुर क्षेत्र के कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए शराब भट्टी तोड़ने के साथ ही कई लीटर लाहन मौके पर नष्ट की है आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है

उधमसिंहनगर जनपद क्षेत्र में आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के काशीपुर क्षेत्र में उपायुक्त विवेक सोनककिया नैनीताल परिक्षेत्र और जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र काशीपुर टीम द्वारा ग्राम बरखेडी, खाईखेङा मे चल रहे अवैध शराब बना रहे अवैध अड्डों को नष्ट किया गया इस दौरान दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 150 लीटर अवैध शराब खाम बरामद किया गया साथ ही आबकारी टीम ने 5000 किलोग्राम लाहन को मौके पर नष्ट कर किया इस दौरान आबकारी विभाग ने प्रकाश में आए 3अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई

आबकारी अधिकारी राजीव चौहान का कहना है की आगे भी आबकारी टीम का अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी

टीम मे आबकारी निरीक्षक

सोनू सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही

कैलाश चंद्र भट्ट ,सिपाही सुनीता रानी आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement