गत वर्ष हुए हत्याकांड के आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, चार व्यक्तियों की हत्या के थे आरोपी

वसुन्धरा दीप डेस्क, हरिद्वार। लक्सर हरिद्वार में हुए चोहरे हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने देवबंद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया किया है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में चार व्यक्तियों की निर्मम हत्या की गई थी। मृतकों में जहीर हसन, मोहम्मद कैफ, सहजन आलम और हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द शामिल थे।
इस मामले में लक्सर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि इस मामले के आरोपित अखलाक व उसका बेटा शाहरुख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर हरिद्वार देवबंद उत्तर प्रदेश में छिपे हैं। एसटीएफ के इस्पेक्टर अब्दुल कलाम, एसआई यादविंदर और दिलबर सिंह नेगी की देखरेख में टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement