कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सड़क का किया शिलान्यास

किच्छा। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज किच्छा के निकट सितारगंज विधानसभा का क्षेत्र गोकुल नगर मे पहुंचकर रोड का शिलान्यास किया है सौरभ बहुगुणा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर 72 लाख की डामर रोड का शिलान्यास किया गया है जिसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वादा किया गया था कि मेरे जीतने के बाद इस रोड को जरूर बनवा दुंगा । गोकुल नगर के ग्राम वासियों ने सौरभ बहुगुणा का फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं ग्रामीणों ने धन्यवाद भी अदा किया। बहुगुणा ने कहा कि हमारी सरकार हर समस्या को देख रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement