रेट्रो साइलेंसर पर चला पुलिस का बुलडोजर, नष्ट किये गए 200 से अधिक साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न

रुद्रपुर। पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 200 से अधिक रेट्रो साइलेंसर व 158 प्रेशर हॉर्न पुलिस द्वारा नष्ट किये गए हैं। जिले के कप्तान डॉ मंजुनाथ नाथ टी सी द्वारा तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा इंद्रा चौक के पास यातायात कार्यालय में रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement