रुद्रपुर में पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल से मिले मामले से जुड़े अहम साक्ष्
रुद्रपुर
मैटर.. पश्चिम बंगाल के बेलघोरिया थाने में दर्ज साइबर अपराध के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पश्चिम बंगाल पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजनीश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी ग्राम शिमला पिस्तौर, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बेलघोरिया थाने में केस संख्या 393/2024, दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, पश्चिम बंगाल की टीम रुद्रपुर पहुंची थी।
पुलिस टीम ने कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सहयोग से 20 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:25 बजे बाजपुर गन हाउस के पास आरोपी को वारंट दिखाकर हिरासत में लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से मामले से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने सैमसंग गैलेक्सी J8 मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी की पत्नी को दे दी गई है। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। उसे पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक अतनु मंडल, कांस्टेबल सुमन मंडल, टूटू शेख और मासूद जामन मल्लिक शामिल रहे। वहीं, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक इंदर सिंह ढैला और महिला कांस्टेबल अनीष आर्या ने कार्रवाई में सहयोग किया।




