रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन, बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई विधायक शिव अरोरा की धर्मपत्नी डॉ सीमा अरोरा

रुद्रपुर। प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में सप्ताह भर से चल रहे समर कैंप हर्षाेल्लास तथा रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर बच्चो ने समर कैंप में सीखी गई चीजों का प्रदर्शन किया तथा स्वागत गीत, कुमाऊनी नृत्य, पंजाबी गिद्दा और योग प्रस्तुत किया। समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा की पत्नी तथा सिक्स सिग्मा इंस्टिट्यूट की निर्देशिका डॉ सीमा अरोरा उपस्थित रही। उन्होंने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति की भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रधानाध्यापिका गायत्री पांडे के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अवकाश के समय में बच्चो के साथ लगे रहना तथा नवाचारी तरीके से बच्चो को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखना समाज के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं क्योंकि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी बच्चो को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की बधाई दी। डॉ अरोड़ा ने बताया कि बच्चो को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मज़बूत बनाना ज़रूरी है। मानसिक सुदृढ़ता के लिए हर्टफ़ुलनेस रिलैक्सेशन का अभ्यास भी करवाया। प्रधानाध्यापिका गायत्री पांडे ने सबका आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पूरे सप्ताह बच्चो ने बड़े लगन और उत्साह से सभी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया तथा बॉटल पेंटिंग, वारली आर्ट, मधुबनी आर्ट, अखबार से लिफाफे बनाना, पुरानी प्लास्टिक के बोतलों से गुलदस्ता बनाना, अनेकों प्रकार के पपेट बनाना तथा कहानी निर्माण में बहुत रुचि दिखाई। ये सब काम निश्चय ही उनके जीवन में बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर प्रिया कक्कड़, संदीप, विनय दिवेदी, रेणुका, कुमुद, बबिता, बसंती तथा बच्चो के अभिभावक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement