श्री सांई इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 2 छात्रों का Hitachi Rajasthan में हुआ चयन

 

काशीपुर। श्री सांई ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूट जसपुर के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा तृतीय वर्ष के 2 छात्रों का चयन हिटाची कंपनी राजस्थान में हुआ है। पूर्व में हिटाची कंपनी राजस्थान द्वारा लिखित परीक्षा एवं इन्टरव्यू लिया गया जिसमें जसपुर क्षेत्र के दो छात्र मौहम्मद लारेब एवं प्रशान्त कुमार को ऑन द स्पॉट जॉब का ऑफर दिया गया। दोनों छात्रों को चेयरमैन राजकुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के चैयरमेन राजकुमार सिंह, प्राचार्या डॉ. ममता सिंह, अतुल शर्मा, पंकज कश्यप, प्रशांत वशिष्ठ, अमित भारती, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement