अभिनेता और सांसद रवि किशन पहुंचे आकांक्षा ऑटोमोबाइल

कंपनी के एमडी पुनीत ने किया स्वागत

रुद्रपुर अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन रुद्रपुर शहर स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स शोरूम पहुंचे रवि किशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा खटीमा में प्रचार प्रसार करने के लिए आए थे और उनका रुद्रपुर में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। लेकिन आकांक्षा ऑटोमोबाइल के एमडी पुनीत अग्रवाल से घनिष्ठता के चलते रवि किशन बिना किसी कार्यक्रम के रुद्रपुर पहुंच गए । आकांक्षा ऑटोमोबाइल पहुंचने पर कंपनी के एमडी पुनीत अग्रवाल ने उनका स्वागत किया एमडी पुनीत अग्रवाल के अभिनेता रवि किशन से पिछले काफी समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। आकांक्षा ऑटोमोबाइल पहुंचने पर पुनीत अग्रवाल ने अपने सभी परिवारजनों के साथ प्रख्यात अभिनेता रवि किशन का स्वागत किया। प्रख्यात अभिनेता रवि किशन की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी जबरदस्त है जब रवि किशन आकांक्षा ऑटोमोबाइल आए तो उनकी साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही सरल स्वभाव के अभिनेता रवि किशन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया उन्होंने रुक कर सभी से बात भी की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मीडिया से बात करते हुए प्रख्यात अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बताया कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में जो विकास के काम हुए हैं वह आगे भी जारी रहेंगे उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई विकास कार्य हुए है उन्होंने कहा कि पुनीत अग्रवाल से उनके घनिष्ठ संबंध है और इसी के चलते आज वह बिना किसी राजनीतिक कार्यक्रम के उनसे मिलने खुद आ गए। प्रख्यात अभिनेता रवि किशन के आने से पुनीत अग्रवाल काफी खुश नजर आए उन्होंने कहा कि रवी किशन व्यक्तिगत रूप से बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं ।वह देश के बड़े अभिनेता तो हैं ही, साथ में बड़े राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर उनका मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहता है। प्रख्यात अभिनेता और सांसद रवि किशन ने 14 फरवरी को मतदान दिवस पर उत्तराखंड के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की अपील भी की

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement