चंद्रावती पीजी कॉलेज में लोकतन्त्र में मतदाता की भूमिका विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

चंद्रावती पीजी कॉलेज में लोकतन्त्र में मतदाता की भूमिका विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर दिनांक 13 अक्टूबर, 2023 को प्रभारी प्राचार्या एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन एवं डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 रंजना एवं डॉ0 मंगला के संयोजन में “मतदान जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत लोकतन्त्र में मतदाता की भूमिका विषय पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 23 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें काजल कश्यप (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) प्रथम, ईरम (एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर, अर्थशास्त्र) द्वितीय एवं अर्शिता (बी0ए0 तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 वन्दना सिंह, असि0 प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 मीनाक्षी पंत, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement