पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल पहुंचे रुद्रपुर, कांग्रेस को मजबूत करने की कही बात; कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र

रुद्रपुर। नैनीताल लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल आज रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान डॉ. महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा व नगर अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपा।
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता की हनक के चलते विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। पुलिस बल के जरिये विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। बेरोजगारी व मंहगाई चरम पर है लेकिन केंद्र व प्रदेश की सरकार आंख मूंदे बैठी है। कांग्रेसजनों को साथ मिलकर लड़ना होगा और इन हुकमरानों को जवाब देना होगा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि कांग्रेस को अब एक होने की जरुरत है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर कार्यकर्ता को जनता के हित के लिए लड़ना होगा। इस दौरान नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें महामंत्री पद पर सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, पवन गाबा पल्ली, उमा सरकार, नदीम खान व उपाध्यक्ष पद पर फूदेना साहनी, अशोक मंडल, सतीश कुमार, राकेश कोली, कुंवर पाल कोली, शिव पद सरकार, रियाज, निरोध अधिकारी, नन्नू पाल, दीप्ति गर्ग, ज्योति टम्टा, आंगन लाल, गोपाल यादव, गौरव गांधी, महावीर प्रसाद सकेनिया, अलका पांडे एवं सचिव पद पर शुभम रस्तोगी और विधान सरकार, इकरार, ओम प्रकाश गंगवार, नवीन पंत, इकरार खान, सुनीता आर्य, अशोक चोपड़ा, मधुसदन, अमर सिंह, राधेश्याम बंसल, ललित पांडे, राकेश कोली आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सौरव चिलाना, देवेंद्र शाही, दिलीप अधिकारी, बाबू खान समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल पहुंचे रुद्रपुर, कांग्रेस को मजबूत करने की कही बात; कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement