पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब बना रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब बना रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। जंगल में कच्ची शराब बना रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और 50 लीटर तैयार शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने मौके पर लगभग 5000 लीटर लाहन भी नष्ट कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा ग्राम जगतपुर जंगल क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहे रामअवतार पुत्र रघुनाथ निवासी महुआडाली, बाजपुर को एक रबड़ की ट्यूब के अंदर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और कच्ची शराब बनाने के उपकरण 02 लोहे के ड्रम, 02 मिट्टी की हांडी, 02 प्लास्टिक पाइप, 02 एलुमिनियम पाइप, 01 प्लास्टिक का डिब्बा, 01 कनस्तर सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर लगभग 5000 लीटर लाहन भी नष्ट कर दिया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विनोद जोशी, कां. गजेंद्र गिरी, कां. मुकेश, कां. कुलदीप, कां. किशोर फर्त्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement