पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने किया समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आभार

किच्छा। विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र की देव तुल्य जनता का सभी कांग्रेस समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सभी पोलिंग पोलिंग बूथों पर सतर्कता से तैनात रहकर अपने कर्तव्य का पालन करने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र के इस महा पर्व पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने में बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर इस महापर्व को सफल बनाने का प्रयास किया है।
किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने मतदान संपन्न होने के बाद प्रेस को जारी बयान में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के देव तुल्य मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर इस महा पर्व को सफल बनाया है। श्री बेहड़ ने सभी मतदाताओं, कांग्रेस समर्थकों, पोलिंग बूथों पर तैनात रहे सभी एजेंटों अभिकर्ताओ तथा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले सभी साथियों का युवाओं, नौजवानों, बुजुर्गों तथा मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ देव तुल्य जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसमें सभी का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जनता के इस कर्ज को क्षेत्र में विकास की गंगा बहाते हुए युवाओं, मजदूरों को रोजगार दिलाने ,किसानों को खुशहाल बनाने, व्यापारियों को विभिन्न टैक्सों से छुटकारा दिलाने के अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बना कर सेवा करते हुए चुकाने का प्रयास करूंगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement