राहत:-रुद्रपुर मंडी समिति 70 रुपए किलो में टमाटर बेचेगी 

बगवाड़ा मंडी में लगेगा स्टाल ,कल से मिलेंगे सस्ते दर में टमाटर

 

रुद्रपुर देश मे टमाटर के बढ़ते दामो को देखते हुए मंडी समिति ने क्षेत्रवासियों को राहत देने की पहल की है मंडी निदेशक आशीष भटगाई और मंडी अध्यक्ष के के दास के निर्देश के बाद मंडी सचिव विश्व विजय सिंह की पहल पर मंडी समिति कार्यालय में टमाटर के थोक विक्रेताओ की बैठक हुई जिसमें क्षेत्रवासियों को सस्ते दर में टमाटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया मंडी सचिव विश्व विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की देश मे टमाटर के बढते दामो को देखते हुए मंडी समिति ने लोगो को 70 रुपए किलो के दर से टमाटर बेचने का फैसला लिया है उन्होंने कहा आम लोग 8 जुलाई से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सस्ते दर में मंडी समिति बगवाड़ा से टमाटर खरीद सकते है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement