चुनाव प्रचार की थकान के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने परिवार संग बिताया समय

रुद्रपुर। चुनाव प्रचार में बीते कई दिनों की थकान के बाद आज भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा ने परिवार के साथ समय बिताया और मेडिटेशन किया। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ किचन में भी हाथ बंटाया।
भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा आज सुबह करीब 9ः30 बजे बिस्तर से उठे। पिछले कई दिनों से वह सिर्फ 3 से 4 घंटे ही सो पा रहे थे इसलिए आज उन्होंने पूरी नींद ली। सो कर उठने के बाद उन्होंने नित्य के कार्यों से निवृत्त होकर मैडिटेशन किया। साथ ही सूर्यनमस्कार एवं अन्य दैनिक दिनचर्या के योगाभ्यास भी किए। इसके बाद उन्होंने आज कई दिनों बाद फुर्सत से अखबार पढ़े और परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताए। उन्होंने बच्चों के साथ कैरम खेला और पत्नी एवं बच्चों के साथ खूब हंसी ठिठोली की। इसी बीच उन्होंने अपनी पत्नी के साथ किचन में भी हाथ बंटाया। दोपहर को कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर चर्चा की। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हुए मतदान का कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। कहां की भाजपा की जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। शिव अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिन-रात की मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का भी तहे दिल से आभार व्यक्त किया। शिव अरोड़ा ने कहा लोकतंत्र के इस उत्सव में रुद्रपुर की महान जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत जनता की अपनी जीत होगी। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद उनका एक एक क्षण, एक एक पल और रक्त की एक एक बूंद जनता के लिए समर्पित होगी।

चुनाव प्रचार की थकान के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने परिवार संग बिताया समय

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement