स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

काशीपुर। स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। स्कूटी सवार स्कूटी लेकर फरार हो गया। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर निवासी राजकमल पुत्र गोपालदास यहां मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर तैनातथा। रविवार देर सायं वह नाइट ड्यूटी के लिए रास्ते में किसी से लिफ्ट लेकर अस्पताल जा रहा था। इस दौरान आईटीआई के पास आगे से एक स्कूटी सवार नेउनकी बाइक को ओवरटेक किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और राजकमल गंभीर घायल हो गया। जहां लिफ्ट देने वाले युवक ने उसे ईलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement