मध्य प्रदेश: 9 करोड़ का पुल तीन साल से बेकार, दोनों तरफ सड़क का इंतजार

मध्य प्रदेश: 9 करोड़ का पुल तीन साल से बेकार, दोनों तरफ सड़क का इंतजार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उमर्धा गांव के पास दुधी नदी पर करीब 8.86 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल तीन साल से बेकार पड़ा है। इस पुल का निर्माण नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिलों के बीच आवागमन आसान बनाने और करीब 40 से 50 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन सड़क नहीं बनने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पुल के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर सड़क अधूरी है। ऐसे में लोगों को खेतों के बीच से गुजरने वाले ऊबड़-खाबड़ रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के मौसम में कच्चे रास्तों पर कीचड़ भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है, जबकि सामान्य दिनों में भी गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पुल का उपयोग शुरू नहीं हो पाना निर्माण योजना और उसके क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। जिन 40 से 50 गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वे अब भी परेशानी झेल रहे हैं। पुल तक पहुंचने के लिए सड़क कब बनेगी और लोगों को इसका लाभ कब मिलेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement