श्रावण मास में भण्डारों का क्रम हुआ आरंभ 

श्रावण मास में भण्डारों का क्रम हुआ आरंभ

 

 

काशीपुर। श्रावण मास में भण्डारों का क्रम आरंभ हो चुका है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान जसपुर खुर्द आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन सोमवार, 10 जुलाई को दोपहर एक बजे से किया जा रहा है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement