थाना कुण्डा की टीम ने चोरी की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया

थाना कुण्डा की टीम ने चोरी की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया

 

काशीपुर। थाना कुण्डा की टीम ने चोरी की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा ऑपरेशन क्रेक

डाउन के अन्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतू चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा जरीफ उर्फ सिकन्दर, यासीन उर्फ शरीफ निवासी मजार के पीछे, ग्राम बैलजुड़ी, जुबेर पुत्र यासीन निवासी उपरोक्त को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए एक-एक अदद नाजायज चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 401 आईपीसी 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, गिरीश पाटनी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement