भारत बंद के आह्वान को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

भारत बंद के आह्वान को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

रुद्रपुर। पूरे देश भर में 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान था। उसी को लेकर रुद्रपुर में भी आजाद समाज पार्टी के लोगों ने रैली प्रदर्शन किया। और उन्होंने मांग रखी की।परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के अथक संघर्ष से से ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये भारतीय संविधान के क्रमशः अनुच्छेद 340, 341, 342, में आरक्षण की व्यवस्था की गयी व इस आरक्षण का आधार अनुच्छेद 15 (4) व 16 (4) में समाजिक एंव शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्णित है। आरक्षण की व्यवस्था 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति एंव 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनीित तथा 27 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्गों के लिये की गई है। इसी के तहत इन वर्गो को शिक्षा एंव सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है।

परन्तु आज तक किसी भी सरकारी विभाग में आरक्षण का कोटा पूरा नही किया गया है।

विगत 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को आदेशित किया है कि अनुसूचित जाति एंव जनीित को मिलने वाले आरक्षण का राज्य सरकारें सर्वे करायें तथा इन जातियों में क्रीमिलेयर लागू करें व आरक्षण का वर्गीकरण भी करें।

महोदय, इस आदेश से अनुसूचित जाति एंव जनजातियों को काफी नुकसान होगा जातिगत आधार पर लोगों में बंटबारा होगा, द्वेष भावना पैदा होगी फिर भी आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से इन जातियों को नहीं मिलेगा।

महोदया, इस सम्बंध में हमारे माननीय राष्ट्रपति अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद (सांसद) जी के निर्देश पर हमारी पार्टी ने पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया है। ज्ञापन पत्र के माध्यम से निम्नलिखित माँगें की गई हैं।

1. जातिगत जनगणना करायी जाये।

2. अनुसूचित जाति एंव जन जातियो तथा अन्य पिछड़े वर्गो का आरक्षण कोटा सभी विभागो में पूरा किया जाये।

3. गैर सरकारी संस्थानो में भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाये।

4. जब तक अनुसूचित जाति, जनजाति एंव अन्य पिछड़े वर्गो का आरक्षण कोटा सभी विभागो में पूरा नही होन है तब तक आरक्षण के इस प्रावधान को संविधान की नौवीं सूची में डाल दिया जाये ताकि आरक्षण संबंधि प्रावधान में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।

उपरोक्त के सम्बंध में हमारी पार्टी द्वारा आन्दोलन के प्रथम चरण में 21/अगस्त/24 को जिला मुख्यालयो धरना प्रदर्शन एंव दूसरे चरण में 11/ सितम्बर/24 को दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लि है और आगे भी हमारा यह आन्दोलन निरन्तर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement