हल्द्वानी में सांप से डसा कर हत्या करवाने वाली माही और उसका प्रेमी गिरफ्तार

हल्द्वानी में सांप से डसा कर हत्या करवाने वाली माही और उसका प्रेमी गिरफ्तार

 

रुद्रपुर से हुई गिरफ्तारी , आईजी भरणे ने दी जानकारी

हल्द्वानी उत्तराखंड का हल्द्वानी इन दिनों पूरे देश में चर्चित है, अंकित चौहान हत्याकांड की चर्चा सोसल मीडिया से लेकर लोगो की जुबा पर ही जिसमें एक प्रेमिका माही ने अपने प्रेमी को सांप से कटवा कर उसकी हत्या कर दी थी, सांप से कटवा कर अपने प्रेमी की हत्या करने वाली माही आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है, पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया, यह दोनों गुडगांव से हल्द्वानी आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहे थे। इस पूरे मामले का खुलासा आज आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से किया है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया की अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही है, जिसने इस हत्याकांड की साजिश रची थी, अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवां कर उसकी हत्या करवा दी थी, जिसमें पुलिस ने सबसे पहले रमेश नाथ नाम के सपेरे को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता माही और उसका आशिक दीप कांडपाल समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद आज दोनों को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

रुद्रपुर निवासी भाजपा नेता ललित मिगलानी ने की पुलिस की तारीफ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement