सी०बी०एस०ई० से सुब्रतों कप के लिए अमेनिटी क्वालीफाई

सी०बी०एस०ई० से सुब्रतों कप के लिए अमेनिटी क्वालीफाई

 

छटवें सी० बी० एस० ई० डब्लू एस ओ नेशनल सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 21 से 25 के बीच अमेनिटी पब्लिक स्कूल काशीपुर रोड़ रूद्रपुर उत्तराखंड के प्रांगण में संम्पन्न हुई। यह जानकारी स्कूल के निदेशक श्री सुभाष अरोरा और प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्रा त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भारत की 24 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया ।

 

प्रथम दिवस में मुख्य रेफरी श्रीमान दिनेश जी व अखिलेश मंडल तथा उनके सहयोगियों के द्वारा 24 मैच खिलाए गए जिसमें 8 टीमों ने अपना पूल टॉप करते हुए अगले राउण्ड के लिए जगह बनाई ।

 

दूसरे दिन 8 टीमों ने अपने क्यालीफाई राउण्ड खेलते हुए केवल 4 टीमों कलकत्ता, राजस्थान, जलन्धर, और उत्तराखण्ड से अमेनिटी ने सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई ।

 

तीसरे दिन सेमीफाइनल खेलते हुए जलंधर से संत बाबा भागसिंह और उत्तराखंड से अमेनिटी की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया ।

 

अंतिम दिवस में फाइनल खेलते हुए अमेनिटी के खिलाडियों ने मैच के पहले हॉफ में कुशल देउबा ने पेनालटी लेते हुए अमेनिटी की टीम को 1 गोल की बढ़त दिलाई। साथ ही पंजाब की तरफ से कड़ा प्रहार करते हुए कॉर्नर किक से अपने खिलाड़ी को पास देकर अपनी टीम को बराबरी में ला दिया, लेकिन द्वितीय हॉफ में कोच अमित वर्मा व कोइजम राजेंद्रो तथा टीम मैनेजर मयंक सांगडी के कुशल मार्गदर्शन को अपनाते हुए अमेनिटी के खिलाडियों ने जलंधर की टीम पर दबदबा बनाते अनिमेष यादव ने 1 गोल दागा ठीक उसी के उपरान्त रूडू ने हैट्रिक लगाते हुए अमनिटी को विजय दिला दी । अंत में 5-1 से अमेनिटी की टीम विजयी घोषित हुई और अगले राउन्ड के लिए दिल्ली में खेलने के लिए अगस्त में रवाना होगी। विजयी टीम को मुख्य अथिति श्रीमान धीरेन्द्र सिंह पनवार व विशिष्ट अथिति विद्यालय के निदेशक श्री सुभाष अरोरा व प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्रा त्रिपाठी सामूहिक रूप से विजयी टीम को ट्रॉफी व 51000 / की नगद धनराशि प्रदान की । इस कार्यक्रम में सी०बी०एस०ई० की चीफ कॉआर्डिनेटर एम० एल० साहू व ऑब्जर्वर श्री मनीश जी, राजीव जी हिमांशु जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement