अवैध कच्ची शराब व शराब तस्करी में एक मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार 

अवैध कच्ची शराब व शराब तस्करी में एक मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 180 पाउच कच्ची शराब व शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब शराब तस्कर को तलाश रही है। कुंडा थाने में तैनात एसआई होशियार सिंह व कांस्टेबल बलवंत सिंह के साथ शांति व्यवस्था को लेकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गढीनेगी प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़ कर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 180 पाउच कच्ची शराब मिली। कांस्टेबल बलवंत सिंह ने फरार आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह उर्फ जैदी निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुंडा के रुप में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारीअधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement